फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ। थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगाई गांव में बृहस्पतिवार को शार्ट सर्किट से मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखे गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के दो घंटे देरी से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक दुकान में रखी चार बाइकों समेत लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नौगढ़- सोनभद्र मार्ग पर मझगाई में मैकेनिक धर्मेंद्र पटेल उर्फ गुलाटी की मोटर साइकिल पार्ट्स की दुकान है। वह बाइकों की मरम्मत भी करता है। बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे अचानक शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा गैैस सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं दुकान में रखे मोबिल और पेट्रोलियम पदार्थों के चलते दुकान में आग और तेजी से फैल गई। इस दौरान दुकान में रखी चार बाइकों समेत मोटर पाटर्स, टायर, ट्यूब, इनवर्टर और बैटरी जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार आग से उसका करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें