फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में हादसा: स्कूल बस ने वृद्धा को कुचला, मौके पर हुई मौत; चालक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Thu, 08 Aug 2024 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हुआ। स्कूल बस ने सामने से वृद्ध महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्कूल बस व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन


सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान की बस सुबह रसिया गांव में बच्चों को स्कूल के लिए लेने गई थी। इसी बीच गांव में जैसे ही बस पहुंची कि सामने से आ रही मुरारी यादव की पत्नी गुलाबी देवी (60) बस की चपेट में आ गई। बस से कुचलकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद चालक मौके की स्थिति भांपकर बस को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं परिवार  में चीख- पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें