फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पिछले साल की अपेक्षा 1.46 मीटर ज्यादा है गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां /टांडाकला। जिले में गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है। चौबीस घंटे मे गंगा के जल स्तर में लगभग दो मीटर की बढ़ोतरी हुई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हैं। सावन माह में लगातार बारिश होने के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मंगलवार को दोपहर में गंगा का जल स्तर 66.76 रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम छह बजे गंगा का जल स्तर 68.68 मीटर दर्ज किया गया। चौबीस घंटे में गंगा के जल स्तर में लगभग दो मीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले साल की अपेक्षा गंगा के जलस्तर में एक मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। पिछले साल सात अगस्त को जिले में गंगा का जलस्तर 67.22 मीटर था। जिले में बाढ़ का चेतावनी बिंदू 70.262 मीटर है। वहीं मीटर गेज पर खतरे का निशान 71.262 मीटर पर है। जिले में उच्चतम बाए़ बिंदू 73.901 मीटर है। इस तरह वर्तमान में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से मात्र दो मीटर नीचे है। टांडाकला गंगा घाट पर गंगा का पानी मां पटवारी के मंदिर तक पहुंच गया है। वहीं गंगा किनारे गांव डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश पूरा, टांडाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी निधौरा गांव में ग्रामीणों को कटान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें