Varanasi News: अधेड़ की मौत से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है, वहीं भुजहुवा गांव में भी मातम छा गया। हर कोई परिवार को ढांढस देने घर पहुंच रहा है। दूसरी तरफ, गांव में यह चर्चा तेज हो गई है कि गप्पू की मौत के बाद अब उसके परिवार का गुजारा कैसे होगा?
अलीनगर थाना के भुजहुआ गांव में सोमवार की दोपहर दातुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा अधेड़ पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोग उसे अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भुजहुवा गांव निवासी राम भरोस उर्फ गप्पू पटेल दातुन तोड़कर मार्केट में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को दोपहर में दातून तोड़ने के लिए रतनपुर गांव के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में उसे पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही गप्पू की मौत हो गई। गप्पू की मौत के बाद पत्नी अनीता पटेल, बड़ी बेटी पूनम पटेल, छोटी बेटी राधा पटेल, एक बेटा रोहित पटेल का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।