दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूजा समितियों के पदाधिकारीयों के साथ रविवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकार रघुराज ने समितियों के पदाधिकारीयों को बंधन पत्र से बांध दिया। उन्होंने बंधन पत्र पर छपे दिशा निर्देशों के पालन की अपील की।
विज्ञापन
दुर्गा पंडाल बंधन पत्र में दुर्गा पंडाल की सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी, पंडाल में ज्वलनशील पदार्थ प्लास्टिक का सेवन न करने, पंडाल में प्रवेश द्वार पर्याप्त मात्रा में होने, आग लगने की दशा में फायर सेफ्टी के संसाधन जैसे पानी व बालू की पर्याप्त मात्रा होने की बात कही गई है। इसके अलावा पूजा पंडाल बिजली के तार के नीचे और ट्रांसफार्मर के पास नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर कोतवाल मिथिलेश कुमार तिवारी, कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र पटेल, सुनील मद्धेशिया, राजेश चौहान, राममूरत कुशवाहा, सत्य प्रकाश गुप्ता, अनुज गोड आदि मौजूद रहे।