फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3मएलसी चुनाव के लिए नामांकन आज से, तीन मार्च को पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिले में तीन मार्च को मतदान होगा। जिसमें 1724 मतदाता नौ मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारदर्शी तरीके से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए मतदान केंद्रों पर बैरेकेडिंग सहित अन्य व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी के लिए नामांकन की प्रक्रिया चार से 11 फरवरी तक वाराणसी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कार्यालय में होगी। नामांकन सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद तत्काल बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी का कार्यक्षेत्र वाराणसी, भदोही व चंदौली समेत तीन जिलों तक रहेगा। चंदौली जिले में 1724 मतदाता एमएलसी चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में करने की जुगत में जुट गए हैं।
चंदौली। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के मतदान के लिए नौ ब्लाक में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। सदर ब्लाक 240, बरहनी में 183, धानापुर में 195, चहनियां में 197, चकिया में 190, शहाबगंज में 147, नौगढ़ में 83, नियामताबाद में 261 तथा सकलडीहा में 234 मतदाता है। मतदान वाले दिन वोटरों को पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन

कोट...............
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी(एमएलसी) चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी चल रही है। मतदान की प्रक्रिया पारदर्शीपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अफसरों को तैनात किया गया है। प्रत्याशियों के द्वारा वाराणसी के कलेक्ट्रेट में नामांकन किया जाएगा। मतदान के लिए ब्लाक संसाधन केंद्रों पर बूथ बनेगा। उमेश मिश्रा, उप निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें