फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 28 तक रद्द रहेगी प्रयागराज-पीडीडीयू मेमू ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इंटरलॉकिंग (ट्रैक मरम्मत) कार्य के कारण स्थानीय जंक्शन से होकर चलने वाली पीडीडीयू-प्रयागराज मेमू स्पेशल ट्रेन 17 से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा अलग-अलग दिनों में 13 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं जोधपुर एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें मिर्जापुर के बजाए वाराणसी के रास्ते चलेंगी। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन

बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के नैनी, प्रयागराज और छिवकी के बीच तीसरा रेल ट्रैक चालू करने के लिए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसको देखते हुए स्थानीय जंक्शन से होकर गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 17 से 27 फरवरी तक अप और डाउन प्रयागराज-पीडीडीयू नगर मेमू रद्द रहेगी। वहीं अजमेर-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस डाउन में 11, 25 और 25 फरवरी व अप में 09, 16 व 23 फरवरी को रद्द रहेगी। आनंद विहार टर्मिनस-भुवनेश्वर एक्सप्रेस डाउन में 07, 14, 21 व 28 फरवरी और अप में 05, 12, 19 व 26 फरवरी, अहमदाबाद-पटना क्लोन स्पेशल अप में 23 और डाउन में 25 फरवरी, बंगलोर सिटी-दानापुर क्लोन स्पेशल अप और डाउन में 21 फरवरी, अप रानी कमलापति (भोपाल)-अगरतल्ला एक्सप्रेस 24 को और डाउन में 27 को निरस्त रहेगी। इसके अलावा अप गया-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 13, 20 व 27 फरवरी जबकि डाउन में 15, 22 फरवरी व एक मार्च को रद्द रहेगी। इंटरलाकिंग कार्य के कारण पांच से 27 फरवरी तक अप और डाउन जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी-रामबाग-प्रयागराज के रास्ते चलेगी। वहीं छह से 28 फरवरी तक अप और डाउन आनंद विहार टर्मिनस-पुरी एक्सप्रेस प्रयागराज-रामबाग-पीडीडीयू के रास्ते चलेगी। पांच से 28 तक अप और डाउन हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस पीडीडीयू-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें