जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को चार नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह संक्रमितों की संख्या बढ़ कर नौ हो गई। हालांकि आज एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
जिले में चार माह की शांति के बाद 24 दिसंबर को एक बच्चा संक्रमित मिला। इसके बाद 29 दिसंबर को दूसरा संक्रमित मिला। एक जनवरी को अचानक तीन नए संक्रमित मिले। वहीं दो जनवरी को चार नए संक्रमित मिले हैं। सभी पुरुष हैं और लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में दो नियामताबाद और दो नौगढ़ के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ रविवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 398 नमूने संग्रहित किए गए। दूसरी तरफ रविवार को एक संक्रमित को स्वस्थ घोषित किया गया। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। जिले में अब तक कोरोना के कुल 16218 केस मिले हैं, 15853 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।