फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग की रोकथाम के लिए नपा भी चलाएगी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग की रोकथाम के लिए नगर पालिका की ओर से एक जुलाई से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में मच्छरों की रोकथाम के लिए रोस्टरवार फॉगिंग की जाएगी। इसके अलावा नालियों में दवा का छिड़काव किया जाएगा। वहीं जलभराव वाले स्थान डेेंगू जैसे मच्छर न पनपे इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

संचारी रोग की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के गांवों के अलावा नगर क्षेत्र में अभियान के तहत आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। शासन की ओर से नगर निकायों को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि एक जुलाई से चलने वाले अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में रोस्टर बनाकर फॉगिंग कराई जाएगी। कहा कि इसके साथ नालियों में दवाओं का छिड़काव होगा। वहीं ब्लीचिंग पाउडर भी डाला जाएगा। इसके साथ आर्सेनिक युक्त जलतो को लाल रंग लगाकर उसको चिन्ह्ति किया जाएगा ताकि उसका इस्तेेमाल कोई न कर सके। नगर पालिका की ओर से जलनिगम को पत्र लिखकर क्षेत्र में ऐसे जलस्त्रोतों के बाबत एक रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। इसके अलावा डेंगू मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष उपाय किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें