फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होन से बची मुंबई मेल: पीडीडीयू नगर में टूटी पटरी देख सुपरवाइजर ने शोर मचाकर रुकवाई ट्रेन

Wed, 28 Sep 2022 04:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू नगर  जंक्शन के पश्चिमी छोर बुधवार सुबह हावड़ा-मुंबई मेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन जिस पटरी से गुजर रही थी वो आगे टूटी हुई थी। संयोग रहा कि ट्रेन के गुजरने से पहले किसी की नजर टूटी पटरी पर पड़ गई। 
विज्ञापन
टूटी पटरी को दुरुस्त करते रेलवे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू नगर) जंक्शन के पश्चिमी छोर पर बुधवार सुबह हावड़ा-मुंबई मेल हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन जिस पटरी से गुजर रही थी वो आगे टूटी हुई थी। जिसे देख सीआईएस के सुपरवाइजर ने शोर मचाकर और पटरी पर दौड़ लगाकर ट्रेन को रुकवाया।

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने आधे घंटे के प्रयास के बाद पटरी को मरम्मत कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।  हावड़ा से सीएसटी (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) जा रही अप मुंबई मेल बुधवार सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची।

निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन 10.40 बजे वेस्ट केबिन के समीप पहुंची थी। इसी बीच सुपरवाइजर आशुतोष चौबे की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। पटरी पर दौड़ते हुए ट्रेन चालक को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। ट्रेन रोक कर चालक ने देखा तो टूटी पटरी देख कर उसके भी होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल की सूचना पर आनन फानन विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम पहुंच गई। आधा घंटे के प्रयास के बाद पटरी की मरम्मत की गई। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान आधे घंटे तक अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
पढ़ें: दो साल के बच्चे के साथ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने महिला को बचाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें