फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय ने चुनार को 99 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर चल रहे डॉ. रामदेव सिंह मेमोरियल जूनियर क्रिकेट कप में शनिवार को टारगेट क्लब मुगलसराय ने भारती स्पोर्ट्स क्लब चुनार को 99 रनों से हरा दिया। इस तरह मुगलसराय की टीम अगले चक्र में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन

टास जीत कर चुनार ने टारगेट क्लब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए मुगलसराय के खिलाड़ियों ने 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से 11 चौका और दो छक्के की मदद से आर्य ने 86 रनों की पारी खेली। चंदन ने 26 और अभय ने नाबाद 25 रन की पारी खेली। चुनार की तरफ से रोहित साहनी ने तीन विकेट, पंकज ने दो, नितेश और साहिल ने एक एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती स्पोर्ट्स चुनार 21वें ओवर में ही 95 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से अंशु ने 20, अभय पटेल ने 19, रोहित 23 रन बनाए। टारगेट क्लब की तरफ से अमन यादव ने चार विकट लिए। रोहित यादव ने दो,हर्ष और अभय ने एक एक विकेटलिए। आतिशी बल्लेबाजी कर विशाल स्कोर खड़ा करने वाले आर्यन मैन आफ दी मैच रहे। अंपायरिंग सियाराम और लकी शाहनी ने की जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें