फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा केंद्र की बदलेगी सूरत, दस बेड की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिसर में बना जच्चा बच्चा केंद्र पालिका प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा के चलते लगभग 20 साल से बेकार बना हुआ है। लेकिन अब वहां न सिर्फ सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि उसकी सूरत भी बदलेगी। चेयरमैन संतोष खरवार ने उसे 10 बेड का केंद्र बनाने और चिकित्सक की तैनाती करने का निर्णय लिया है। चेयरमैन डाक्टर की तैनाती के लिए डीएम से भी मिल चुके हैँ और आश्वासन मिला है कि जल्द ही केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी। इससे सामान्य परिवारों की महिलाओं के साथ ही गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को जच्चा-बच्चा केंद्र का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय के समीप वर्षो से जच्चा- बच्चा अस्पताल काफी बदहाल स्थिति में चल रहा है। बावजूद इसके प्रत्येक माह में 15 से 20 गर्भवतियों का प्रसव यहां कराया जाता है। अस्पताल में बदहाली का आलम यह है कि यहां रखा प्रसव टेेबुल काफी जर्जर हो चुका है। वहां न तो आक्सीजन सिलिंडर है और न ही बीपी मापने के लिए मशीन। यहां कार्यरत छह महिला कर्मचारियों के भरोसे अस्पताल में प्रसव कराया जाता है लेकिन चिकित्सक नहीं है। पलिका चेयरमैन संतोष खरवार की ओर से जल्द ही बिल्डिंग की मरम्मत कराकर वहां दस बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही आक्सीजन सिलिंडर, बीपी मशीन सहित अन्य आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराये जाएंगे। मरीजों के बेड पास एक लॉकर भी होगा जिसमें वह अपने सामान भी रख सकेंगे। सुविधाएं बढ़ने के बाद समाज के अत्यंत गरीब तबके से यहां आने वाली महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। यहां पर जल्द ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें