फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों चांदी के जेवरात समेत नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत भलेहटा पुल के समीप स्थित एक ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के चांदी के गहने व प्लेेट व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद से लोग पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर रहे है। बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव निवासी उमाकान्त सेठ गांव स्थित एक किराये की दुकान स्वर्ण आभूषणों की दुकाने चलाता है। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश कर गए। इसके बाद वहां रखी चांदी का 12 प्लेट, चांदी का मीना 200 ग्राम, चांदी की पायल 400 ग्राम व कैश बाक्स में रखे दस हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब दुकान पहुंचा तो उठा हुुआ शटर देखकर उसके होश उड़ गए। बाद में उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें