चंदौली। लोगों में आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में फरवरी महीने में रोजाना 40 से 50 मरीज पहुंचते थे। अब अस्पताल के आयुर्वेद विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। यहां पहुंचने वाले मरीजों में ज्यादातर सर्दी-जुकाम के अलावा पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल हैं।
बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयुर्वेदिक विभाग की ओपीडी संचालित होती है। जहां फरवरी माह में 40 से 50 मरीज प्रतिदिन पहुंचते थे। अब ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 100 से ज्यादा हो गई है। आयुर्वेद के डॉ. जितेंद्र कुमार का कहना है कि आयुर्वेद पुरानी पद्धति का इलाज है। इसके साथ ही अब नई पद्धति से भी इलाज होने से लोगों का आयुर्वेद के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में ज्यादातर पेट की बीमारी से संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। किसी भी रोग से पीड़ित मरीज हो, वे आयुर्वेद विभाग की ओपीडी में पहुंचकर इलाज करा सकते हैं।