फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार समिति के सदस्य ने किया स्टैशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल के रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य सत्यप्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कमियां मिलने पर अधिकारियों से इसे ठीक करने को कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म संख्य पांच और छह पर शौचालय की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। वहीं प्लेटफार्म संख्या सात व आठ पर कई जगह प्लेटफार्म के फर्स टूटे मिले, वहीं सीढियां टूटी मिली। शौचालय में कहीं भी साबुन या हैंडवाश का व्यवस्था नहीं मिली। रेलवे परिसर के एंट्री गेट पर पान के पिक की सफाई अभियान को मुंह चिढाते दिखे। प्लंटफार्म संख्या सात और आठ पर नल की टूटी होने की वजह से पानी बहता मिला। सत्यप्रकाश गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण में मिली सभी कमियों की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दिया जाएगा। कहा कि यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अमित केसरी, सौरभ जायसवाल, कमलाकर दुबे, विकेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें