पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति धूसखास को इस वर्ष धान केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे किसानों के सामने धान बेचने की समस्या आ गई है। पिछले कई वर्षों से यहां धान क्रय केंद्र बनाया जाता रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो है।
क्षेत्र के एक दर्जन गांव के किसानों के धान को खरीदने के लिए प्रतिवर्ष साधन सहकारी समिति धूसखास को धान क्रय केंद्र बनाया जाता रहा है। इससे किसानों को धान बेचने में सहुलियत होती है। इस बार अधिकारियों की उपेक्षा के कारण साधन सहकारी समिति को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे किसानों में नाराजगी है। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सकलडीहा व किसान विजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि पीसीएफ प्रबंधक की उपेक्षा के कारण साधन सहकारी समिति को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसानों को अपने धान का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। किसानों को मजबूरी में औने पौने दाम पर धान बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ेगा। किसान मनोज मिश्रा, दशरथ यादव, राजेश यादव, केदार यादव, गणेश मिश्रा, रवि सिंह, जैन सिंह, संजय सिंह ,अजय सिंह, मनोज मिश्रा आदि ने चेताया कि यदि जल्द ही साधन सहकारी समिति धूस खास को धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया तो किसान पीसीएफ कार्यालय पर धरना देेंगे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1200