ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक के चुनाव में सीढी चुनाव चिह्न का दबदबा रहा। आरपीएफ और लोकल पुलिस की मौजूदगी में शाम तक हुए मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा हुई। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के लिए मंदीप कुमार चुने गए।
इसी तरह डीपी यादव कार्यकारी अध्यक्ष, गुलाम सिप्टन, एसके तिवारी, चंद्रमा सिंह, विनोद चौहान उपाध्यक्ष, श्रीराम सिंह शाखा सचिव, सतीश कुमार संयुक्त सचिव, बुद्धिराम, भागवत प्रसाद सहायक सचिव, एके गुप्ता, सुधांशु, ज्योति, विजय कुमार, जवाहर सिंह चुने गए। दिलीप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, डीपी यादव, चंद्रकांत वर्मा और कृष्णा यादव केंद्रीय परिषद के सदस्य चुने गए जबकि जफर अली, यूसी मौर्य, भगवानी देवी, इंद्रजीत सिंह त्रिवार्षिक सभा के प्रतिनिधि चयनित हुए। शाखा पार्षद के चुनाव में जहां सिग्नल और कमर्शियल में बॉक्स एन चुनाव चिन्ह आगे रहा तो कैरेज एंड वैगन के पूरे शाखा पार्षद विजयी रहे।
मतों की गिनती के बाद जैसे ही सीढी चुनाव चिन्ह के विजयी होने की घोषणा हुई, समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और विजयी प्रतिभागियों को फूल मालाओं से लाद दिया व जुलूस निकाल कर क्षेत्र भ्रमण किया। इसके पूर्व तीन दिवसीय चुनाव प्रक्रिया के तहत केंद्रीय नेतृत्व के देख रेख में दो दिनों तक शाखा पर 927 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, केंद्रीय परिषद सदस्य, त्रिवार्षिक सभा के प्रतिनिधि और शाखा पार्षद पद के लिए मतदान हुआ था।