फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन के यार्ड में न्यू वेस्ट केबिन के समीप बुधवार की रात लगभग 12 बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव को ट्रैक से हटाया गया। बाद में तरजीवनपुर पुलिस चौकी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुधवार की रात 12 बजे आरपीएफ को सूचना मिली कि न्यू वेस्ट केबिन के समीप पोल संख्या 676/25-27 के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस सूचना पर आरपीएफ डीडीयू पोस्ट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां शव दो भागों में कटा हुआ था। पुलिस के उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष रही होगी। इसके बाद आरपीएफ की सूचना पर मौके पर ताराजीवनपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गंगधार मौर्या पहुंचे। शव की तलाशी ली गई, जिसमें शव के पास से ट्रेन में यात्रा से संबंधित कोई भी कागज नहीं मिला मृतक की पहचान नहीं हो सकी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें