फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी की चिंता में डूबी महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के रैपुरा गांव में शुक्रवार की रात में विवाहिता ने रस्सी के फंदे पर झूल कर इहलीला समाप्त कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों के अनुसार घर की माली हालत ठीक न होने से परेशान होकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

रैपुरा गांव निवासी रामू यादव को दो पुत्री एक पुत्र है। पिछले कुछ दिनों से रामू के बेटी की शादी की बात चल रही था। लेकिन पैसे के इंतजाम को लेकर रामू की पत्नी मिंतरा यादव (43) पति के साथ चिंता में डूबी हुई थी। शुक्रवार की रात खा पीकर परिवार के सभी सदस्य सो गए। शनिवार सुबह बच्चों ने मिंतरा को रस्सी के फंदे पर झूलते देखा तो दहाड़ मारकर चिल्लाने लगे। बच्चों को रोते देख परिवार के साथ गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना केे बाद पति रामू यादव पुत्री अंकिता व आंचल और पुत्र संतोष का रोते रोते हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि एक महिला ने खुदकशी की है। शव को पीएम के लिए भेजा दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें