फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा: प्रेमी दूसरी लड़की से रचाने जा रहा शादी, भनक लगते ही प्रेमिका पहुंच गई थाने

Wed, 25 Aug 2021 05:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 युवती के अनुसार प्रेमी के घरवाले दूसरी लड़की के साथ निकाह करना चाहते हैं। इस दौरान दोपहर से लेकर रात तक थाने पर पंचायत चली। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

 
विज्ञापन
चकरघट्टा थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चंदौली जिले के चकरघट्टा थाने में युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकरने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को  मुकदमा दर्ज कराया। युवती के अनुसार धोखा देकर युवक दूसरी युवती के साथ शादी करने जा रहा है।

विज्ञापन


 युवती ने सोनवार गांव निवासी मोहम्मद राशिद नामक युवक को आरोपी को बनाया है। युवती के अनुसार प्रेमी के घरवाले दूसरी लड़की के साथ निकाह करना चाहते हैं। इस दौरान दोपहर से लेकर रात तक थाने पर पंचायत चली। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की दोस्ती पांच माह पहले पड़ोस के सोनवार गांव के रहने वाले मोहम्मद राशिद  नामक युवक से हुई। कुछ दिनों बाद ये दोस्ती प्यारी में बदल गई और दोनों साथ जीने व मरने की कसमें खाने लगे। हाल के दिनों में युवक ने युवती से दूरी बना ली।
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि निकाह का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। निकाह करने की बात कही तो वह आनाकानी करने लगा। इसी बीच मालूम चला कि युवक के परिजन उसका निकाह किसी और लड़की से करने वाले हैं।

विज्ञापन

युवती ने जब तहरीर दी तो युवक की ओर से भी कुछ असरदार लोग थाने पर आ धमके। काफी देर तक सुलह समझौता का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ श्रुति गुप्ता का कहना है कि आरोपी युवक राशिद को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें