फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः चंदौली के धीना थाना परिसर में हुई शादी

विज्ञापन
धीना थाना परिसर स्थित शिवमंदिर में वर-वधू को आशीर्वाद देते एसडीएम प्रदीप कुमार व सीओ जगतराम कन्न? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कमालपुर(चंदौली)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से देेश भर में लॉकडाउन लागू है। लोग घरों में कैद हैं और सभी आवश्यक कार्य बंद हैं। इस विपरीत परिस्थिति में महुजी गांव निवासी अनिल यादव ने शादी रचाई। पुलिस की सहमति से धीना थाना में स्थित मंदिर पर विधि विधान से हुई शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। एएसपी प्रेमचंद, एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ जगत कन्नौजिया ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया। बता दें कि इस युवक ने 29 फरवरी की शाम महुंजी में हुए नाव हादसे में कई लोगों की जान भी बचाई थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है लेकिन इस कठिन परिस्थतियों में भी पुलिस और प्रशासन संवेदनशीलता का परिचय दे रही है। धीना पुलिस ने इसी तरह की संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थाने में युवक युवती की शादी कराई। महुंजी गांव निवासी कुंअर यादव के पुत्र अनिल यादव और गाजीपुर के कानूपुर निवासी नागेन्द्र यादव की पुत्री ज्योति की शादी 20 अप्रैल को तय थी। लॉकडाउन की वजह से शादी टलने की स्थिति आ गई। ऐसे में अनिल ने धीना पुलिस के पास आवेदन किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने थाने में शादी कराने की योजना तैयार की। सोमवार को विधि विधान से थाने में स्थित शिव मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। दुल्हा दुल्हन ने चेहरे पर मास्क पहने और नाते रिश्तेदार और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी पूरी कराई। एसडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी प्रेमचंद, सीओ जगत कन्नौजिया, थानाध्यक्ष धीना राजेश कुमार आदि ने आशीर्वाद दिया। एसडीएम ने बताया कि सादे समारोह में हुई शादी लोगों के लिए फिजुलखर्ची रोकने का सबक भी है। इस मौके पर कमालपुर चौकी प्रभारी कपिलदेव यादव, महुजी चौकी इंचार्ज विवेक त्रिपाठी, विजेन्द्र सिंहं, अमित कुमार ,संतोष यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें