चकिया के जलप्रपात राजदरी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर दो महीने पहले तेंदुआ दिखा था। वहां से गुजर रहे एक पर्यटक ने इसका वीडियो बनाकर वन विभाग को भेजा। इसके बाद जिलाधिकारी संजीव सिंह ने लोगों से उस जंगल में न जाने की अपील की थी।
वन विभाग ने तेंदुए के रेस्क्यू के लिए कई दिन तक प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। वहीं वन अधिकारियों का कहना है कि नौगढ़ के जंगलों में तेंदुओं का कुनबा रह रहा है। लोगों को इससे बचना चाहिए।