चकिया। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेतृत्व में वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चकिया नगर में जुलूस निकाला तथा नारेबाजी की।
प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग को लेकर वामपंथी संगठनों ने बढ़ती महंगाई डीजल पेट्रोल रसोई गैस दवाई के दामों पर रोक लगाने, विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती करने, देश प्रदेश में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, मनराजपुर की निशा यादव की पुलिस द्वारा की हत्या के हत्यारों को गिरफ्तार करने, हाईकोर्ट के जज से जांच करने, देश प्रदेश में नफरत आई राजनीति धार्मिक उन्माद तथा सांप्रदायिकता पर रोक लगाने जैसे मांगों के बारे में वक्ताओं ने संबोधित किया। जुलूस में जिला सचिव शंभूनाथ यादव, लालचंद एडवोकेट, अजय राय, भृगुनाथ विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद