पीडीडीयू नगर। एक तरफ रेलवे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वर्तमान में चल रही ट्रेनें समय से नहीं चल रही हैं। स्थिति यह है कि हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी चल रही हैं। बुधवार को कटिहार-कोल्हापुर समर स्पेशल 13 घंटे लेट रही। डाउनलाइन की कुंभ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की शाम साढ़े छह बजे तक अपलाइन की ओर जाने वाली गुवाहाटी-मुंबई एक्सप्रेस आधे घंटे, गया-नई दिल्ली स्पेशल फेयर साढ़े तीन घंटे, गोड्डा-नई दिल्ली विकली एक्सप्रेस आधे घंटे, मुंबई-समस्तीपुर स्पेशल फेयर एसी एक्सप्रेस सवा सात घंटे लेट रही। वहीं जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस आधे घंटे, कुंभ एक्सप्रेस छह घंटे लेट रही। इसी तरह डाउनलाइन की ओर जाने वाली पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, दून एक्सप्रेस दो घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, दिल्ली-गया नई दिल्ली स्पेशल फेयर चार घंटे, आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे लेट रही।