फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बदल सकता है मौसम, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बृहस्पतिवार से फिर से मौसम में बदलाव के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। 21 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। उसके बाद मौसम साफ होगा और तीखी धूप बेहाल करेगी।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के प्रभाव के चलते पिछले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिला। पूर्वांचल के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे। इसका असर रबी फसलों पर पड़ा। किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल प्रभावित हुई। वहीं खेत में काटकर रखे गए बोझ भी भीग गए। इससे किसानों को मायूसी हाथ लगी। उधर, एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार के अनुसार 17 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 17 से 21 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। उसके बाद मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। इससे तापमान में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें