फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: परीक्षा केंद्रों, कंट्रोल और स्ट्रांग रूम को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मद्देनजर मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों, जिला व मुख्यालय स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया है। इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव व उत्तर प्रदेश कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन




डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 82 केंद्र बनाए गए हैं। इस केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 59997 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 30852 और इंटरमीडिएट के 29145 विद्यार्थी शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है। बोर्ड की ओर सभी परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि सीएमओ को भी पत्र जारी कर परीक्षा केंद्र के आसपास प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ताकि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी अथवा ड्यूटी पर लगे किसी शिक्षक की तबीयत खराब होने पर त्वरित उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
उधर, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र स्थित स्ट्रांग रूम में बने डबल लॉक की अलमारी में प्रश्नपत्र रखने के बाद चाबी स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें