फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वहारा समाज की वकालत करते थे जननायक कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती सोमवार को धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सर्वहारा समाज की वकालत करने वाले थे।
विज्ञापन

महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन (एमसीईए) की ओर से नगर के अलीनगर स्थित रामजानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए हरवंस सिंह ने कहा कि कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुरका जीवन संघर्षों से भरा रहा लेकिन उन्होंने अपनी ईमानदारी और राजनीतिक शूचिता से कभी समझौता नहीं किया। इस अवसर पर प्रो. शिवराम सिंह चौहान, इंद्रजीत शर्मा, डॉ. विनय कुमार वर्मा, तिलकधारी बिंद, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान,विजय कुमार, बैजनाथ यादव, रंजन शाह, दीपू सोनकर , गुलाबचंद्र, अवधेश शर्मा रहे।
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी की ओर से नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आरक्षण के विचारक कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में केक काटकर कर्पूरी ठाकुर की जयंती बनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व सांसद राम किशुन यादव, पूर्व प्रमुख बाबू लाल यादव, जलालुद्दीन, नायाब अहमद रिंकू, विक्की यादव, निरंजन यादव, संजय, जुबेर अहमद, आशीष, अरुण गोंड, विमल कुमार बिंद रहे।संवाद
विज्ञापन

इलिया। आल इंडिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोशिएशन की ओर से सालिक शर्मा नंदवंशी की अध्यक्षता में जयंती मनाइ गई। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न देने की मांग की गई। वहीं नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर चंद्रशेखर शर्मा, राम भोग शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, रामकिसुन शर्मा, सुनील शर्मा, काशी शर्मा, बाली शर्मा, किशोरी शर्मा , नितीश आनंद, मनीष शर्मा रहे।संवाद
शहाबगंज/चहनियां। मसोई गांव में राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निरंजन शर्मा के आवास पर कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर राधेश्याम शर्मा, बबलू शर्मा, ब्रम्हदेव शर्मा, आशु शर्मा रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव में प्रगतिशील नाई विकास समिति की ओर से बुलबुल सलनानी के देख-रेख में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कमल शर्मा, निरहू शर्मा, माधव शर्मा, वसंत शर्मा, हीरा शर्मा, वकील शर्मा, मनोज यादव, दिवाकर, गोरख, जयप्रकाश रहे। अध्यक्षता मोहन शर्मा ने और संचालन रामावतार वकील ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें