फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मनाशा पुल पर लगा एक घंटा तक जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। कर्मनाशा पुल पर बुधवार की शाम जाम लग गया। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इसके चलते एक घंटे तक लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल, कालेज से वापस जा रहे बच्चों को हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद यातायात सामान्य हुई।
विज्ञापन

कर्मनाशा पुल पर आये दिन लग रहे जाम को देखते हुए क्षेत्रीय जनों की मांग पर पुराने पुल से उत्तर दिशा में नये पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। पांच साल गुजरने के बाद पुल तो बन गया लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग संपर्क मार्ग ही नहीं बना पाया है। जिसके कारण लोगों को पुराने पुल से ही आवागमन करना पड़ता है। पुल सकरा होने के कारण आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को भी पुल पर जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रीय जनों जिलाधिकारी से शाम के समय पुल के दोनों तरफ पुलिस पिकेट लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें