फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, धर्म और संप्रदाय को गाली देना ठीक नहीं : मनोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को बभनियांव में आयोजित पीडीए जन पंचायत में कहा कि हर जाति वर्ग में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं। किसी भी जाति, धर्म व संप्रदाय को गाली देना ठीक नहीं है। बुरे लोगों को पहचानें और उनसे दूरी बनाएं। उन्होंने अच्छे लोगों को आगे लाने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलितों व पिछड़ों को राजनीतिक भागीदारी बाबा साहब के संविधान की बदौलत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का चुनाव करते समय जनता को सजग रहने की जरूरत है। अध्यक्षता लोधी राम व संचालन गुल्लू गौतम राम ने किया। इस दौरान रामजन्म राम, रामदुलारे कन्नौजिया, राजेश यादव, रामधवल पासवान, महंगू राम, हरदेव मौर्या, दयाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें