चंदौली। भारतीय किसान संघ की काशी प्रांत इकाई का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से किसानों से संबंधित समस्याओं की जानकारी देकर उसके समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि ग्रामसभा फुटिया के किसान शिवशंकर सिंह की जमीन की नापी एसडीएम द्वारा कराई गई। नापी में उनकी जमीन कम मिली। पूरे गांव का पानी उनके खेत में बह रहा है। इससे उनकी फसल नष्ट हो जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने अधिगृहीत की गई जमीन का मुआवजा अभी तक कई किसानों को नहीं मिल पाने की भी जानकारी दी। साथ ही मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान गोपाल सिंह जयप्रकाश सिंह, बलवंत सिंह, मिथिलेश मिश्रा, नितिन पांडेय आदि मौजूद रहे।