फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण नहीं पकड़ पा रहा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी टीकाकरण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। खासकर, ग्रामीण इलाके के लोग इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण का लक्ष्य 1352624किया गया है, लेकिन अभी तक 380373लोगों का ही मात्र टीकाकरण हुआ है। जून माह में टीकाकरण में तेजी आई है, लेकिन अभी भी जागरूकता के साथ वैक्सीन के अभाव में यह अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। वहीं विभाग का दावा है कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और लोग टीकाकरण के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भले ही सरकार सशक्त होने की बात कर रही हो, लेकिन दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों का मानना है कि टीकाकरण में सुस्ती होने के कारण लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जनपद में 1352624 लोगों का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन लगभग छह माह बाद में अब 380373लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। इसमें 5499लोगों को प्रतिदिन पहला डोज स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से लगाया गया। वही 10802लोगों को दोनों ढोज लगा दिए गए हैं।1 जून से 18 से 44 के लोगों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसमें कुछ तेजी आई है। लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और टीकाकरण कराकर वैश्विक महामारी दूर करने के भागीदार बन रहे हैं। इसमें अब तक 184606 लोगों का टीकाकरण हुआ है। वही 45 वर्ष से ऊपर के184965 लोगों का टीकाकरण हुआ। 3 अगस्त से विशेष अभियान के तहत टीकाकरण में कुछ गति आई है लेकिन कहीं न कहीं दवाओं की कमी आड़े आ रही है।विभागीय सूत्रों की माने तो वैक्सीन की कमी के कारण शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, लेकिन प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाइए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें