शिकारगंज। क्षेत्र के कुंडा हेमैया तथा मुजफ्फरपुर गांव में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी की ओर से बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति किसान उन्नयन योजना के तहत पांच दर्जन किसानों को निशुल्क गेहूं, चना, मटर, राजमा तथा सरसों के बीज उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर सब्जी वैज्ञानिकों ने कहा कि भारत सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के किसानों के आर्थिक विकास के लिए अनुसूचित जाति की किसान उन्नयन योजना आरंभ की गई है। इसके तहत किसानों को उन्नत शील बीजों नवीनतम कृषि तकनीक से जोड़ा जा रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा कि उन्नतशील बीजों तथा तकनीक से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। निशुल्क वितरण के तहत गेहूं की कारण वंदना एचडी-2967 उन्नतशील प्रजातियों के बीजों मटर की काशी नंदिनी, काशी उदय के साथ ही चना सरसों तथा राजमा के उन्नतशील बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण के दौरान भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. शैलेश तिवारी, डॉ. जयदीप हलधर, डॉ. राजीव कुमार ने किसानों को रबी की खेती को उन्नत बनाने की तकनीक की जानकारी दी। इस अवसर पर किसान सरोज, रमेश, चंद्रशेखर, संतोष, श्यामलाल, रामजीयावन, गुलाब रहे।