विकासखंड के धरहरा गांव में खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी। जिसपर बृहस्पतिवार को कानूनगो व लेखपाल की टीम ने भूमि की पैमाइश की। जिसमें भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सही मिला। इसके बाद टीम की ओर से इसकी एक रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दी गई है। उम्मीद है जताई जा रही है कि जल्द ही भूमि से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
धरहरा गांव के ग्रामीणों ने जुलाई माह में खलिहान की भूमि पर कब्जे की शिकायत एसडीएम से की थी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को जांचकर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया। जिसपर बृहस्पतिवार को कानूनगो और लेखपाल मौके पर पैमाईश के लिए पहुंचे। राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश की और पाया कि पूरी 18 बिस्वा भूमि पर कुछ ग्रामीणों का कब्जा है। कानूनगो सुभाष ने बताया कि रिपोर्ट एसडीएम को प्रेषित कर दी गई है। कहा कि कब्जाधारियों को सर्वप्रथम अतिक्रमण हटाने को नोटिस जारी की जाएगी। यदि कब्जा नही हटा तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।