फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाया तालाब की जमीन से अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर तीन में तालाब की जमीन पर कालोनाइजरों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग व नगरपालिका प्रशासन की टीम के साथ मौके से हटवा दिया। चेताया कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर तीन में करीब 11 बीघा जमीन राजस्व अभिलेख में तालाब में दर्ज है। इसमें करीब 10 बिस्वा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके कालोनाइजरों ने रास्ता बनवा लिया था। नगर पालिका प्रशासन की ओर से कई बार कब्जे को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन अतिक्रमणकारी अनदेखी करते रहे। इसकी शिकायत बीते दिनों नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने तहसील प्रशासन से की। इस पर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया पुलिस बल व नगर पालिका प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने जेसीबी से खोदवा कर अतिक्रमण हटवा दिया। साथ ही चेताया कि यदि भविष्य में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण किया गया तो बगैर किसी सूचना के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी जिसकी सारी जिम्मेदारी अतिक्रमण करने वालों की होगी। टीम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र, राजस्व निरीक्षक जेपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें