चकिया। स्थानीय कोतवाली के सिकंदरपुर बाजार में तरीके से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के धंधे का खुलासा शनिवार को हुआ है। कोतवाली पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बाजार में पहुंच कर गैस रिफलिंग करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर में बड़ी आबादी के घनी बस्ती में घरेलू गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में अवैध तरीके से रिफिलिंग के माध्यम से पिछले कुछ महीने से खतरनाक कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसकी शिकायत पर कोतवाली पुलिस व आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम छापा मारी। यहां से पुलिस ने गैस रिफलिंग कर रहे व्यक्ति को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से पांच भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर आठ बड़े खाली सिलेंडर तथा तीन छोटे सिलिंडर के साथ रिफलिंग करने वाली पाइप आदि सामग्री बरामद किया गया।
कोतवाल रहमतुल्लाह खां ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह की तहरीर पर अवैध तरीके से गैस रिफलिंग में लिप्त आरोपी कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।