धीना। क्षेत्र के सिरकलपुर गांव के दलित बस्ती के मार्ग पर जल भराव होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बरहनी ब्लाक के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत कर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आदोलन उग्र किया जाएगा।
बरहनी विकास खंड के सिरकलपुर गांव के दलित बस्ती में बनी नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे घरों के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मियों के भी न आने और साफ सफाई न किए जाने से पूरे इलाके में गंदगी का अंबार है। वहीं हल्की बारिश के बाद भी बस्ती के मुख्य मार्ग पर जल भराव हो गया है। लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं पानी के सड़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रधान सहित ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गांव की गली में खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रविकांत प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, सूर्यनाथ, अरविंद कुमार, संतोष, सनोज, मालती, तेतरी, गुलाबी, मराछी, तारा, राधिका, कनक, वीरेंद्र, मदन, इश्कलाल, बलिराम रहे।
पीडीडीयू नगर। समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की सभा नगर के समाचार पत्र विक्रय स्थल पर हुई। सभा में नगर के वरिष्ठ पत्रकार अंजनी मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र विवेक कुमार मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया। विवेक का निधन गोवा के एक अस्पताल में हो गया। वक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में भागवत नरायन चौरसिया, विजय जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा, जवाहरलाल, बच्चन राम, अमरनाथ भारती, छोटू कुशवाहा, धर्मेन्द्र गुप्ता, मोनू जायसवाल रहे। संवाद
धीना। स्थानीय बाजार में हनुमान मंदिर के समीप खराब पड़े हैंडपंप की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं हुई तो समाजसेवी श्यामधर मिश्र ने निजी खर्चे से हैंडपंप की मरम्मत कराई। इससे बाजारवासियों को राहत मिली है।
धीना बाजार में हनुमान मंदिर के समीप लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब है। हैंडपंप खराब होने से बाजारवासियों व मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को पानी के लिए दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ ब्लाक के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर समाजसेवी श्यामधर मिश्र ने निजी खर्च से शनिवार को मिस्त्री बुलाकर खराब हैंडपंप को ठीक कराया। इस मौके पर प्रशांत मिश्र, मनीष मिश्र, छोटू सिंह, मनोज खरवार, मुन्ना गुप्ता, मनोज अग्रहरि, मुन्ना यादव, लाल बहादुर, सुनील राम रहे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2500