फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने चल रहा अवैध आटो स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित पुलिस चौकी के पास अवैध आटो स्टैंड चल रहा है। इससे नगर के लोगों के साथ-साथ राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं पुलिस की मौजूदगी में कायम अवैध आटो स्टैंड का दायरा दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

चंदौली कस्बा पुलिस चौकी से लेकर सदर तहसील तक गलत ढंग से तीन पहिया वाहन खड़ा करके सवारियों को बैठाने व उतारने का काम करते हैं। निजी वाहन चालकों व खरीदारी करने आए लोगों जाम के कारण काफी दिक्कत झेलना पड़ता है। आटो चालकों की मनमानी से लोग खासा परेशान है। दूसरी तरफ चौकी पुलिस होने के बावजूद आटो चालकों में कोई डर-भय नहीं दिख रहा है। हद तो तब हो जाता है जब पुलिस चौकी के सामने भी आटो चालक अपने वाहनों को आड़ा-तिरछा सड़क पर खड़ा करके सवारियों को जबरन बैठाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें