फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के सीहर गांव में बुधवार की रात बारिश के चलते चुन्नीलाल का कच्चा मकान कर गिर गया। इस दौरान घर में मौजूद चुन्नीलाल समय रहते अपने बच्चों के साथ बाहर निकल आया जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मीना(30) घायल हो गयी। घटना के बाद उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जबकि मलबे में दबकर गृहस्थी व राशन पूरी तरह से नष्ट हो गया।
विज्ञापन

इलिया थाना क्षेत्र के सीहर गांव निवासी चुन्नी लाल पेशे से मजदूरी करता है और परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहता था। लगातार हो रही बारिश के बारिश के कारण बुधवार की रात चुन्नीलाल का कच्चा मकान दरकने लगा। मकान दरकता देख चुन्नीलाल बच्चों के साथ बाहर निकल आया। तब तक पूरा मकान भरभरा कर ढह गया। इस दौरान उसकी पत्नी लक्ष्मीना घायल हो गयी। वहीं मकान के मलबे में दबकर खाने-पीने की सामग्री, बिस्तर, कपड़ा, चारपाई सहित अन्य सामान नष्ट हो गया। बाद में लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया । वहीं मकान गिरने से चुन्नी लाल का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजे का मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें