फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिलिंडर ब्लास्ट से ध्वस्त हुआ मकान, मंदिर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Feb 2024 03:35 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

चंदौली जिले के सुल्तानपुर गांव में सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त देखा तो हैरान रह गए। मंदिर से सटे एक कमरे में कुछ मजदूर रहते हैं, जो खाना भी बनाते हैं। आशंका है कि उनके द्वारा रखा गया सिलेंडर ब्लास्ट होने से पक्का मकान व मंदिर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
chandauli news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव स्थित गायत्री मंदिर से सटे कमरे में बीती रात अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे पक्का मकान ध्वस्त हो गया। वहीं, गायत्री मंदिर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने देखा। मंदिर के खाली कमरे में हार्वेस्टर बनाने की मरम्मत करने वाले लोग रहते हैं। आशंका है कि उनके द्वारा रखा गया सिलेंडर ब्लास्ट होने से पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


यह है मामला
सुल्तानपुर गांव के बाहर गायत्री मंदिर है। इस मंदिर के सटे एक खाली कमरा भी था, जिसमें पंजाब से आए कुछ हार्वेस्टर बनाने वाले मैकेनिक और चालक रहते थे। लोग इस कमरे में खाने के लिए भोजन भी बनाते हैं, लेकिन देर रात को अचानक सिलेंडर के ब्लास्ट होने से खाली कमरा जमींदोज हो गया। हालांकि मौके पर कोई मैकेनिक नहीं मिला।

कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से गायत्री मंदिर से सटे कमरे में विस्फोट होने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें