फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से भरे अस्पताल, दवाओं की मांग बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के सरकारी, निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों के साथ ही डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस कारण वॉर्ड भी भरे पड़े हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाजार में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार की दवाओं के साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं की मांग भी बढ़ी है। इसको लेकर केमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदस्यों को जरूरी दवाओं का स्टॉक मेंटेन रखने को कहा है, जिससे कि मरीजों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट डॉ. आर. के. यादव ने बताया कि दवाओं की कोई कमी नहीं है। ओपीडी और इमरजेंसी में भी दवाओं की कोई कमी नहीं होगी। बाढ़ और बारिश के बाद बदले मौसम से जिले में बीमारियां बढ़ी हैं। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में दवाओं की मांग भी बढ़ी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दवा की कोई कमी नहीं है। बाजार से भी एंटीबायोटिक दवाओं की मांग बढ़ी है। सर्दी, जुुकाम, बुखार की दवाएं ज्यादा बिक रही हैं।
चंदौली। मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में ब्लड जांच होती है, लेकिन इस समय मामूली जांच सीबीसी नहीं हो पा रही है। इसके लिए मरीजों को दूसरे जांच केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सीबीसी यानी कम्प्लीट ब्लड काउंट। इससे ब्लड में मौजूद लाल रक्त कणिकाओं, प्लेटलेट्स, हिमोग्लोबिन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी इंचार्ज डॉ अशोक कुमार ने बताया कि सीबीसी जांच ना होने के बाबत सीएमएस को सूचना दे दी गई है। जल्द ही इसकी व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें