फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन ही खुलता है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर महदेऊर सप्ताह में सिर्फ एक बार ही खुलता है। नरैना गांव के सरहद पर बने सेंटर पर बाकी दिनों में ताला बंद रहता है। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पाने में मुश्किल होती है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद से लगभग सात किलोमीटर दूर नरैना गांव की सरहद पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महदेऊर के नाम से खोला गया है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा यहीं पर मिले इसके लिए केंद्र खोला गया है। नरैना गांव के परमेश्वर बिंद, विरेन्द्र बिंद, शिवदयाल बिंद,विजय बिंद, शिवचरण बिंद, मनीष कुमार, श्यामनरायण ने कहा कि नियमित केंद्र नहीं खुलता है। एक कर्मचारी सप्ताह में दो दिन आता है, एक घंटे बाद चला जाता है। केंद्र खुलने का समय सरकार ने तय कर रखा है। इसका पालन सरकारी कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर कार्य दिवस के दिन खुलने ही चाहिए। जहां तक महदेऊर का मामला है इसकी जांच कर संबधित सीएचओ व एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें