फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli crime: क्रय केंद्र से चौकीदार ही चुरा रहा था धान, रात के अंधेरे में कर रहे थे ये कांड, चारों गए जेल

Wed, 01 Mar 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासी किसान प्रेम प्रकाश पांडेय गांधीनगर स्थित धान क्रय केंद्र पर दो ट्रैक्टर ट्राली धान सोमवार को ले गए। एक ट्रैक्टर ट्राली का तौल हो गया। देर रात होने के कारण दूसरे ट्रैक्टर ट्राली का तौल नहीं हो पाया। इससे किसान ने धान वही केंद्र के बाहर रखवा दिया।
विज्ञापन
क्रय केंद्र, सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर स्थित धान क्रय केंद्र पर तौल के लिए रखे धान को बोरे में भर रहे चौकीदार समेत चार लोगों को किसानों ने सोमवार की रात पकड़ लिया। इसके बाद किसानों ने चारों आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर चारों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव निवासी किसान प्रेम प्रकाश पांडेय गांधीनगर स्थित धान क्रय केंद्र पर दो ट्रैक्टर ट्राली धान सोमवार को ले गए। एक ट्रैक्टर ट्राली का तौल हो गया। देर रात होने के कारण दूसरे ट्रैक्टर ट्राली का तौल नहीं हो पाया। इससे किसान ने धान वहीं केंद्र के बाहर रखवा दिया। धान केंद्र पर लावारिस बाहर होने पर उसकी निगरानी के लिए किसान मध्यरात्रि को घर से अचानक केंद्र पर पहुंचा तो अहरौरा के खाजगीर निवासी चौकीदार कमलेश, इलिया थाना क्षेत्र के सिहर गांव निवासी दो पल्लेदार और भवन स्वामी मिलकर किसान का धान को बोरे में भर रहे थे। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल मुकेश कुमार चोरी के दो बोरा धान के साथ चारों को पकड़ कर कोतवाली ले आये और आवश्यक कार्रवाई के बाद मंगलवार की सुबह उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें