कोलकाता से दिल्ली ले जा रहे थे सोने की सिल्ली और अर्धनिर्मित जेवर
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में पूछताछ करने पर वे सही से जवाब नहीं दे पाए। दोनों को जीआरपी थाना लाया गया। यहां सोने का वजन किया गया तो वो 6.64 किलो निकला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमशः दिलीप मंडल निवासी मध्यम पारा हरेकृष्णपुर थाना दालपुर पश्चिम मेदिनीपुर और कार्तिक मंडल निवासी इशुपुर थाना दासपुर जिला पश्चिम मेदनीपुर बताया। बताया कि वे सोना कोलकाता से दिल्ली ले जा रहे थे। दोनों यहां ट्रेन बदलने के लिए उतरे थे।
गिरफ्तारी टीम में आरपीएफ और जीआरपी निरीक्षक के साथ जीआरपी के एसआई अनिल कुमार चौरसिया, आरपीएफ के एसआई रामविलास, जीआरपी के कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, हरिमोहन यादव, रविन्द्रनाथ यादव,रजनीश सिंह, प्रभुनाथ यादव, शिवकुमार यादव, विजय गोंड़, रवि राय, अमरजीत यादव, शिव गोविंद, आरपीएफ के कांस्टेबल पवन कुमार, अच्छेलाल यादव रहे।
कमांडेंट और सीओ ने की ईनाम की संस्तुति
जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त अभियान में बड़ी बरामदगी पर कहा कि वे टीम को पुरस्कार दिलाने के लिए संस्तुति करेंगे। इसी तरह रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट आशीष मिश्र ने कहा कि वे आईजी से सोना बरामदगी टीम को पुरस्कृत कराने के लिए संस्तुति करेंगे।