फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुरीपुर में 1.10 करोड़ से बनेगा गोवंश आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश के लिए चकिया तहसील के चतुरीपुर में स्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनेगा। इसके लिए शासन से 1.10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। पशुपालन विभाग ने निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था के चयन के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा है। डीएम की संस्तुति के बाद निर्माण चालू होने की उम्मीद है। इससे निराश्रित पशुओं को रखने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के लिए एक दर्जन से अधिक अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं। जहां 1378 निराश्रित पशुओं को संरक्षित किया गया है। जबकि धानापुर के नेकनामपुर और नियामताबाद के कठौड़ी गांव में स्थायी गोवंश आश्रय स्थल हैं। दोनों के आश्रय स्थलों में पशुओं को रहने के अलावा विभिन्न सुविधाएं मौजूद है। अब ऐसी ही सुविधाएं जल्द चकिया तहसील क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में मिलेगी। शासन ने चतुरीपुर में स्थाई गोशाला के निर्माण के लिए 1.10 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
सुविधाओं से लैस होगा गो आश्रय स्थल
चंदौली। चतुरीपुर में बनने वाले गोशाला में कई सुविधाएं मौजूद होगी। जिसमें पशुओं के लिए शेड, पानी टंकी, गोदाम, पेयजल प्वाइंट, भंडारण कक्ष सहित अन्य चीजें शामिल है। जबकि पशुओं के गोबर को रखने के लिए अलग के टैंक बनाया जाएगा। ताकि उससे गोबर गैस तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

चतुरीपुर में स्थाई गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो चुका है। कार्यदायी संस्था का चयन डीएम की संस्तुति के बाद होगा। निर्माण कार्य आरंभ होने के तीन माह में संस्था को हैंडओवर करने की जिम्मेदारी होगी। - डा. एसपी पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें