विश्व मानवाधिकार दिवस पर अलग अलग स्थानों पर हुई गोष्ठी में मानवाधिकारों के महत्व पर चर्चा की गई। ह्यूमन राइट सीडब्लूए की ओर से बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय फत्तेपुर नवहीं मझवार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि ह्यूमन राइट सीडब्लूए के चेयरमैन योगेन्द्र सिंह उर्फ योगी ने कहा कि मानव को अपने अधिकारों को जानना जरूरी है। तभी मानवाधिकारों की रक्षा हो सकेगी।
डॉ. सरिता मौर्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाओ को शिक्षित कर समाज मे ऊपर उठाने की जरूरत है। इससे वे पूर्ण रूप से शसक्त होकर समाज के निर्माण में अपनी महत्व पूर्ण भूमिका को निर्वहन करे। इससे उनको समाज मे इज्जत और अधिकार मिल सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, अमित कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार सिंह, आनंद सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामकृष्ण झा, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, संजय तिवारी, कमलेश तिवारी, सुधांशु संचालन संतोष कुमार प्रजापति ने किया।
सुविधाओं से वंचित लोगों पर हुई चर्चा
मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान लहरतारा की ओर से शुक्रवार को अनौपचारिक शिक्षा केंद्र (ट्यूशन केंद्र) पर हुई गोष्ठी में समाज के अंतिम व्यक्ति या सुख सुविधाओं से वंचित लोगों के अधिकारों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कामेश्वर वनवासी, शिवम, अरविंद, शाक्या चंद्र गौतम, सुनील पाल, सावित्री, विनीता, देवेंद्र कुमार रहे। संचालन मुकेश कुमार ने किया।संवाद
व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करता है मानवाधिकार आयोग
भारतीय मानवाधिकार संगठन की ओर से सिहर गांव में गोष्ठी हुई। इस मौके पर डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि व्यक्ति के अधिकारों के प्रति जब उसका उत्पीड़न पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाए तो उनके उत्पीड़न को रोकने के लिए भारतीय मानवाधिकार आयोग काम करती है। उन्होंने मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष की महत्ता को बताया। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एनके प्रसाद,डॉ. गीता शुक्ला,वन रेंज अधिकारी इकबाल बहादुर सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, आयुष पाठक, ग्राम प्रधान शिवकुमार, प्रेम गिरी, घनश्याम रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवाब पांडेय ने और संचालन प्रवक्ता संतोष यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन आयोजक केसी श्रीवास्तव ने किया।