पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। बुधवार को दिल्ली जाने वाली गया-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और भागलपुर-नई दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन साढ़े 11 घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को डाउन की ओर जाने वाली संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल और साबरमती-पटना एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, नंदन कानन एक्सप्रेस, बाबा वैद्यनाथ हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली राजेंद्र नगर-आनंद विहार संपूर्ण क्रांति क्लोन स्पेशल चार घंटे, दानापुर-बंगलूरू स्पेशल साढ़े तीन घंटे और मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल सवा दो घंटे की देरी से आई।
मृतक सूरज का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
मृतक सूरज का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा