फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 76 बकायेदारों की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बकाया बिल की वसूली के लिए बुधवार को विद्युत निगम की ओर से कई जगह अभियान चलाया गया। इस दौरान 76 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं, एकमुश्त समाधान योजना के तहत चार लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन


टांडाकला ग्राम सभा में अभियान के दौरान 20 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान 50 हजार रुपये की वसूली की गई। इस दौरान मुकेश सिंह, बाबू दर्शन प्रजापति, दिनेश निषाद, सोनू विश्वकर्मा, विनोद यादव, नरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
नौगढ़ के भरदुआ में जेई रविशंकर प्रजापति के नेतृत्व में एकमुश्त समाधान योजना के अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 लोगों ने ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया। वहीं, 1.78 लाख रुपये की वसूली की गई और 22 बड़े बकायदारों की बिजली काट दी गई। अभियान में पुष्पेंद्र पांडेय, देवेश यादव, अशोक केशरी आदि मौजूद रहे। चकिया में एक मुश्त समाधान योजना के तहत एसडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में 89 उपभोक्ताओं का ओटीएस के तहत रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने एक लाख 72 हजार रुपये बकाया बिल की वसूली की। वहीं, 34 बकायेदारों की बिजली काट दी गई। टीम में अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा, जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जयप्रकाश, सरवन कुमार, बृजेश सिंह, अनिल यादव, ओम प्रकाश आदि शामिल थे।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

टौणीदेवी अस्पताल में फल वितरण करते भाजपा नेता। भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें