फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ढाई सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा, तटवर्ती इलाकों के लोग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जल स्तर चेतावनी बिंदु से एक मीटर नीचे पहुंच गया है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन अलर्ट मोड में है और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी में जुट गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार दोपहर दो बजे गंगा का जल स्तर 69 मीटर पर पहुंच गया। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर पर है, जबकि खतरे का निशान 71.26 मीटर पर है। गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी का मुख्य कारण पहाड़ों पर भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़ा जाना है।
विज्ञापन

उधर, बाढ़ के खतरे को देखते हुए बुधवार से प्रशासन की तरफ से गंगा में नाव के संचालन पर रोक लगा दी गई। गंगा के तटवर्ती इलाकों में तीन ब्लाॅकों के 45 से ज्यादा ग्राम पंचायतें हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में 60 सेमी तक गंगा का जल स्तर बढ़ा है। इसके चलते नियामताबाद ब्लाॅक के बहादुरपुर, मवई कला, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, सहजौर, रौना आदि गांवों के तटों तक पानी पहुंच गया है। गंगा का पानी खेतों की ओर बढ़ने लगा है। उधर, चहनियां क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती गांवों भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, बिसूपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा कला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पूरा विजयी, पूरा गणेश, चकरा आदि गांवों में खेतों तक पानी पहुंचने लगा है। गंगा नदी में लगातार पानी बढ़ने से तटवर्ती गांवों के किसानों की उपजाऊ भूमि के कटान कि चिंता सताने लगी है। किसानों द्वारा खेतों में बोई गई सैकड़ों एकड़ फसल, सब्जियां, ज्वार, बाजरा व अरहर के साथ ही पशुओं का चारा डूब गया है। टांडाकला क्षेत्र में अब गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों कहना है कि गंगा में पानी बढ़ने की यही रफ्तार रही जल्दी ही गांव में पानी घुस जाएगा। गांव में आधी सीढ़ियां डूब गई हैं। उधर, घटवारी माता मंदिर के पास पानी पहुंच गया है। गंगा के तटवर्ती महुअर कला, गंगापुर, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावां, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा, सहेपुर आदि गांवों के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग अपना सामान समेटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें