फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तहत जुलूस निकालने, भारत माता की पूजा अर्चना करने और जुलूस निकालने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी अलग अलग स्थानों पर युवाओं ने जुलूस निकाला और भारत माता को आजाद कराने के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले गुमनाम शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

नगर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारत माता के पूजन कार्यक्रम की कडी में सोमवार को नई सट्टी स्थित अशोक सोनकर के आढ़त पर भारत माता की पूजा की गई। माता की पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी डॉ. अनिल यादव ने कहा कि देश की आजादी के 57 वर्ष होने वाले हैं। इसका जश्न हम लोगों को पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। कहा कि हर किसी में देश प्रेम की भावना होनी चाहिए। कहा कि एक वर्ष तक चलने वाले महोत्सव में हम लोग ऐसे गुमनाम शहीदों को याद कर रहे हैं, जो इतिहास लेखकों की नजर में नहीं आ सके। बावजूद इसके आजादी के आंदोलन में उनका योगदान किसी से कम नहीं था। इस अवसर पर किरन शर्मा, सुषमा तिवारी, भानू तिवारी, अनिल गुप्ता, आलोक वरूण, कुंदन सिंह, अशोक सोनकर तिलक, सुधीर चौहान रहे। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र के चकरघट्टा थाना के बरवाडी मंडल के परसहवा, लक्षणपुर , बरवाडीह में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जगह जगह भारत माता की पूजा अर्चना की गई। झांकी यात्रा में आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा और भारत माता की झांकी ने मन मोहा। इस मौके पर विस्तारक मंगल, अरुण सिंह, चेरो महोत्सव समिति के संयोजक कृष्ण कुमार,सह संयोजक देवेंद्र साहनी,अश्वनी,सत्यनारायण, गोपाल,राहुल, विकास, सत्येंद्र, पुरुषोत्तम राय, रामकृष्ण अवस्थी, बलदेव यादव, राजाराम, अनीता देवी, श्यामा देवी रहे।
विज्ञापन

02. भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बचाना आवश्यक
गोष्ठी में आजादी के अमृतमहोत्सव पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-31
चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के तहत हुई गोष्ठी में देश में भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखने पर बल दिया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान देने वालों को याद किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. अनिल यादव ने कहा कि संघ की विचार धारा हमेशा देश प्रेम , सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाली रही है। हमारा देश स्वतंत्रता से स्वाधीनता की ओर बढ़ रहा है।कहा कि देश में विदेशी आक्रमण होते रहे मगर हमें अपने अतीत के गौरव को कभी नहीं भूलना सीखा। इसके पूर्व अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नागेंद्र पांडेय, त्रिभुवन सिंह, अवधेश सिंह, भृगुनाथ पाठक, धीरेंद्र राय, राजेश पांडेय सुमन, दीपक सिंह, अमित यादव, शिवपूजन त्रिपाठी, रितेश पांडेय ,संजय सिंह,पीयूष राय रहे। अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक धनंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें