फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदवा में कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। ठंड के दस्तक दिए जाने के बाद कोहरे का कहर भी जारी हो गया है। कोहरा छाए रहने के कारण कंदवा क्षेत्र में सुबह सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालकों को वाहन की हेडलाइट जलाकर चलने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत से ही कोहरे के चलते वाहन चालकों व अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। सोमवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा। इसके चलते सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहनों के चालकों को लाइट जलाकर चलने को विवश होना पड़ा। सुबह सात बजे के बाद कोहरा छंटा तो लोगों को कुछ राहत मिली। कोहरा इतना घना था कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। ठंड और कोहरे के कारण लोग सुबह देर तक घरों में ही दुबके रहे। कोहरे का असर धान की कटाई पर भी पड़ रहा है। किसान धूप निकलने के बाद ही खेतों का रुख कर रहे हैं। धान की कटाई में देरी का गेहूं की बोआई पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में लखनऊ मौसम विभाग के विज्ञानी डा. अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि दृश्यता दो सौ मीटर से अधिक रहेगी। सूर्योदय के कुछ देर बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें